words per minute
10
Sandeep2121
00:00
Speed
अभिलेख के अवलोकन से प्रकट होता है कि प्रेमप्रकाश द्वारा थाना प्रभारी को दिनांक 13.08.2021 को इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई की उनकी कंपनी सभी बैंकों के एटीएम लगाने एवं उनके संचालन का काम करती है तथा कुछ दिनों से उसे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मे अज्ञात व्यक्तियों
द्वारा छेड़छाड़ करके मशीन को नुकसान कर नगदी निकाली जा रही है जिससे बैंक व कंपनी को हानि हो रही है। विगत दो माह से कई थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले एटीम जिनके बवाद यह घटना घट चुकी है कि सूची एवं फुटेज आवेदन के साथ संलग्न कर प्रेक्षित किए गए। संबंधित पत्र के आधार पर आज्ञात के विरुद्ध आराध क्रमांक की कामयाबी पर विवेचना प्रारम्भ की गई। जिसमें दिनांक 18.10.2021 को आवेदक शाहरुख को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि जूलाई के महिने में वह अपने साथी आरिफ तथा मनीष के साथ आया था एवं तीनों ने मिलकर रेलवे फाटक के आगे एक एटीएम में जाकर अपने साथ लाए एटीएम कार्ड से 500 रुपये निकाले और जैसे ही पैसे मशीन से निकले उसी समय आवेदन ने अपना हाथ मशीन की शटर में डाल दिया और अपने साथ लाए लोहे के औजार को मशीन के शटर में फसाकर दस हजार रुपये की छेड़छाड़ की, थोड़े समय बाद मशीन आउट ऑफ सर्विस का मेसेज बताती है और पैसा वापस मशीन के अंदर नहीं जाता कथन में आवेदक द्वारा यह भी प्रकट किया गया कि थोड़ी देर बाद मशीन के अंदर डालें औजार को बाहर निकाल लेते थे और पैसा उसी औजार में फंसकर बाहर आ जाता था, आवेदक द्वारा अपने कथन में अपने अन्य साथीगण के नाम भी बताते हुए उक्तानुसार घटनाएं कारित करना प्रकट कर लगभग 60 या उससे ज्यादा वारदात कारित किए जाने का कथन किया गया। शाहरूख की निशानदेही पर उसके मेमोरेण्डम के आधार पर एक मोबाईल एक लेाहे की पत्ती का औजार एक स्टेट बैंक आफ इंडिया का कार्ड एक ऐक्सेस बैंक का एटीम कार्ड दो एक आधार एक बजाज कंपनी की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।