words per minute

20

KrishanPratapSingh


00:00

Speed

छोटे छोटे गॉंव थे। दोनो गॉंवों के बीच एक जंगल था। इस जंगल में बहुत सारे बंदर रहते थे। एक दिन एक टोपी वाला टोपियॉं बेचने के लिए इस जंगल से होकर जा रहा था। वह चलते चलते थक गया था। उसने अपना टोपियों से भरा संदूक एक पेड़ के नीचे रखा। और वहॉं बैठकर आराम करने लगा। थोड़ी देर बाद उसे नींद गई। जब टोपी वाले की नींद खुली तो वह चौंक कर उठा। उसका संदूक खुला था और सारी टोपियॉं गायब थी। इतने में उसे बंदरो की आवाज सुनाई दी। उसने ऊपर देखा उस पेड़ पर बहुत सारे बंदर थे। सभी बंदरो ने सर पर टोपिया पहनी हुई थी। टोपीवाले को बहुत गुस्‍सा आया। उसने पत्‍थर उठा उठा कर बंदरो को मारना शुरू किया। उसकी नकल करते हुए बंदरो ने भी पेड़ से फल तोड़कर टोपीवाले की ओर फेकने शुरू किया। अब टोपीवाले को समझ में गया कि बंदरो से टोपियॉं कैसे वापस ले सकता है। टोपीवाले ने अपने सर से टोपी उतारी और उसे जमीन पर फेंक दी। नकलची बंदरो ने यह देखा तो उन्‍होंने भी अपने सर की टोपियों को उतारकर फेंकना शुरू कर दिया। टोपीवाले ने जल्‍दी-जल्‍दी टोपियॉं इकट्ठी की संदूक में रखी और खुशी-खुशी दूसरे गॉंव की ओर चल पड़ा। सूझबूझ से ही हम कठिनाइयों से पार पा सकते है
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 408 - English

words per minute