words per minute

7

KanhaKhede


00:00

Speed

ुर्माना देने पर कारावास का पर्यवसान हो जाना- जुर्माना देने में व्‍यतिक्रम होने की दशा के लिए अधिरोपित कारावास तब पर्यवसित हो जाएगा, जब वह जुर्माना या तो चुका दिया जाए या विधि की प्रक्रिया द्वारा उद्गृहीत कर लिया जाए। जुर्माना जमा करने की जो अवधि है उसमें विस्‍तार करने का न्‍यायालय के अधिकार नहीं माना गया। याचिकाकारगण को भारतीय दंड संहिता की धारा 68 के प्रावधान के तहत उपचार हासिल करना चाहिए। जुर्माने के आनुपातिक भाग के दिए जाने की दशा में कारावास का पर्यवसान- यदि जुर्माना देने में व्‍यतिक्रम होने की दशा के लिए नियत की गई कारावास की अवधि का अवसान होने से पूर्व जुर्माने का ऐसा अनुपात चुका दिया है उद्गृीत कर लिया जाए कि देने में व्‍यतिक्रम होने पर कारावास की जो अवधि भोगी जा चुकी हो, वह जुर्माने के तब तक चुकाए गए भाग के आनुपातिक से कम हो तो कारावास पर्यवसित हो जाएगा। जुर्माने का छह वर्ष के भीतर या कारावास के दौरान उद्गीत होना एवं संपत्ति को दायित्‍व से मृत्‍यु उन्‍मुक्‍त नहीं करती- जुर्माना या उसका कोई भाग जो चुकाया गया हो, दंडादेश दिए जाने के पश्‍चात् छह वर्ष के भीतर किसी भी समय, और यदि अपराधी दंडादेश के अधीन छह वर्ष से अधिक कारावास के दंडनीय हो तो उस कालावधि के अवसान से पूर्व किसी भी समय उद्गहीत किया जा सकेगा, और अपराधी की मृत्‍यु किसी भी संपत्ति को जो उसकी मृत्‍यु के पश्‍चात् उसके त्रणों के लिए वैध रूप से दायी हो, इस दायित्‍व से उनमुक्‍त नहीं करती। कई अपराधों से मिलकर बने अपराध के लिए दंड की अवधि- जहां कि कोई बात, जो अपराध है, ऐसे भागों से जिनमें का कोई भाग स्‍वयं अपराध है, मिलकर बनी है, वह अपराधी अपने ऐसे अपराधों में से एक से अधिक के दंड से दंडित किया जाएगा, जब तक कि ऐसा अभिव्‍यक्‍त रूप से उपबंधित हो। जहां कि कोई बात अपराधों को परिभाषित या दंडित करने वाली किसी तत्‍समय प्रवृत्‍त विधि को दो या अधिक पृथक परिभाषाओं में आने वाला अपराध है, अथवा जहां कोई कार्य, जिसमें से स्‍वयं एक से या स्‍वयं एकाधिक से अपराध गठित होता है, मिलकर भिन्‍न अपराध गठित करते हैं, वहां अपराधी को उससे गुरूत्‍तर दंड से दंडित नहीं किया जाएगा, जो ऐसे अपराधों में से किसी भी एक के लिए वह न्‍यायालय है जो उसका विचारण करे, उसे दे सकता हो।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 392 - English

words per minute