words per minute

10

KishanKushwah


00:00

Speed

माचार पत्र हमारी जिंदगी की जरूरी चीजों में से एक है। हर दिन हम इसका उपयोग करते हैं। यह हमें हमारे आस पास की खबरों के साथ साथ देश विदेश की खबरों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। समाचार पत्र हमें हर क्षेत्र की खबर बराबर प्रदान करता है। चाहे खेल का क्षेत्र हो या राजनीति का या फिर तकनीकी का क्षेत्र हो समाचार पत्र अपना काम बखूबी करते हैं। आज के समय में समाचार पत्र हमें आज में होने वाली सभी घटनाओं का विवरण प्रदान करने के साथ हमारा ज्ञान भी बढाते हैं। समाचार पत्र हमारे जीवन का एक जरूरी अंग बन चुका है जिसके बिना हम अधूरे हैं। आज के समय में समाचार पत्र की अलग अहमियत है। किसी भी घटना के बारे में जानकारी हमें समाचार पत्र के जरिये से मिल ही जाती है। समाचार पत्र हमें हर घटना की खबर बडे ही सहज रूप से प्रदान कर देता है। समाचार पत्र की एक खासियत यह भी है कि यह अपनी मूल की तुलना में हमें अधिक खबरें प्रदान करता है। यही कारण है कि अधिकतर लोग सुबह समाचार पत्र पढना पसंद करते हैं। इसके अलावा समाचार पत्र आपके ज्ञान को भी बढाने में मददगार साबित होते हैं। यह हमें हर क्षेत्र की खबर प्रदान करता है जिससे नए क्षेत्रों के बारे में हमारा ज्ञान बढता है और जिन क्षेत्रों के बारे में हम जानते हैं उसके आज के हालत का पता रहता है। समाचार पत्र पढने से हमें अपने आस पास की जानकारी के अलावा देश विदेश की जानकारी भी मिलती है। आज के समय में समाचार पत्र की हमारी जिंदगी में एक अहम भूमिका बन चुकी है। हम सुबह अपने सारे काम छोडकर समाचार पत्र पढना पसंद करते हैं। यह हमारे समाचार पत्र के प्रति लगाव को भी दिखाता है। समाचार पत्र में अनेक खबरें होती हैं जो अनेक क्षेत्रों से संबंधित होती हैं। समाचार पत्र भी अनेक भाषाओं में मिलते हैं। सभी अपनी पसंदीदा भाषा के अनुसार समाचार पत्र का चयन कर सकते हैं। समाचार पत्र किसी भी भाषा में हो लेकिन समाचार पत्र का मकशद हमेशा एक ही रहता है सही और ज्ञानहित खबर देना। इसके अलावा लोगो के अलग अलग पसंदीदा क्षेत्र होते हैं जैसे किसी को तकनीकी खबर पसंद है तो किसी को खेल से संबंधित। कोई केवल राजनीति से संबंधित खबरें पढता है तो कोई केवल बिजनेस से संबंधित खबरें। भारत में समाचार पत्र अंग्रेजो के जरिये लाया गया है। उससे पहले भारत में समाचार पत्र नहीं हुआ करते थे। भारत का सबसे पहला समाचार पत्र बंगाल गैजेट कोलकाता में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद भारत में समाचार पत्र मशहूर होने लगे और यही कारण है कि आज भारत में अनेक समाचार पत्र मिलते हैं। समाचार पत्र रोज पढने से हमें आज के युग में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है। समाचार पत्र रोज पढने का एक फायदा और भी है कि इससे हमारे ज्ञान की समझ की क्षमता में भी बढोतरी होती है। समाचार पत्र आज सूचनाओं के बारे में जानकारी पाने का सबसे सरल जरिया बन गए हैं। समाचार पत्रों से आज के युग में चल रही घटनाओं की जानकारी हमें हर रोज मिल जाती हैं। सुबह सुबह लोग दुसरे कामों को छोडकर समाचार पत्र पढना पसंद करते हैं ताकि वह अपने गांव या शहर या देश और दुनिया की पूरी खबर रख सकें।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 645 - English

words per minute