eng
competition

Text Practice Mode

CPCT 2 April 2017 Shift - 2 Type this metter in 15 m. By DILIP SHAH

created Feb 12th 2018, 09:10 by Dilip Shah


7


Rating

399 words
23 completed
00:00
होली एक रंगों से भरा और महत्‍वपूर्ण उत्‍सव है। इसे हर साल फागुन महीने में पूर्णमासी के दिन मनाया जाता है। लोग इस पर्व का बेहद उत्‍सुकता से इंतजार करते हैं और उस दिन इसे स्‍वादिष्‍ट पकवानों और रंगों के साथ मनाते हैं। बच्‍चे सुबह से ही रंगो और पिचकारियों के साथ अपने दोस्‍तों के बीच चले जाते हैं। दूसरी तरफ घर की महिलाएं मेहमानों के स्‍वागत के लिए चिप्‍स, पापड़, नम‍कीन और मिठाई आदि बनाती हैं। यह एक खुशी और सौभाग्‍य का उत्‍सव है जो सभी के जीवन में वास्‍तविक रंग और आनंद लाता है। रंगों के माध्‍यम से सभी के बीच का मतभेद मिट जाता है। इस महत्‍वपूर्ण उत्‍सव को मनाने के पीछे प्रहलाद और उनकी बुआ होलिका से संबंधित एक पौराणिक कहानी है। काफी समय पहले एक असुर राजा था हिरण्‍यकश्‍यप। वो प्रहलाद का पिता और होलिका का भाई था। उसे ये वरदान मिला था कि उसे कोई इंसान या जानवर मार नहीं सकता, ना ही किसी अस्‍त्र या शस्‍त्र से, घर के बाहर अंदर, दिन रात में। इस असीम शक्ति की वजह से हिरण्‍यकश्‍यप घमंडी हो गया था और भगवान के बजाए खुद को भगवान समझने लगा था। यह ही नहीं, अपने पुत्र सहित सभी को अपनी पूजा करने का निर्देश देता था। हर तरफ उसका खौफ था। इसलिए सभी उसकी पूजा करने लगे सिवाय प्रहलाद के क्‍योंकि वो भगवान विष्‍णु का भक्‍त था। पुत्र प्रहलाद के इस बर्ताव से गुस्‍सा होकर हिरण्‍यकश्‍यप ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनायी। उसने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को अपनी गोद में लेकरआग में बैठने का आदेश दिया। आग से जलने का वरदान पाने वाली होलिका भस्‍म हो गई। वहीं दूसरी और भक्‍त प्रहलाद को अग्नि देव ने छुआ तक नहीं। उसी समय से हिन्‍दू धर्म के लोगों ने होलिका के नाम पर होली उत्‍सव की शुरूआत हुई। इसे हम सभ बुराई पर अच्‍छाई की जीत के रूप में भी देखते हैं। रंग बिरंगी होली के एक दिन पहले लोग लकड़ी, घास-फूस, और गाय के गोबर के ढेर में अपनी सारी बुराईयों को होलिका के साथ जलाकर खाक कर देते हैं। सभी इस उत्‍सव को गीत संगीत, पकवानों और रंगों में सराबोर होकर मनाते हैं। इसकी तैयारी इसके आने से सात दिन पहले ही शुरू हो जाती है। फिर क्‍या बच्‍चे और क्‍या बड़े सभी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं और इसके लिये खूब खरीदारी करते हैं।

saving score / loading statistics ...