eng
competition

Text Practice Mode

ASI UPSSSC SI Computer Operator

created Mar 21st 2019, 05:24 by TheBakaitiTime


1


Rating

297 words
18 completed
00:00
पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन था-
शिकार जुआ संगीत घुड़सवारी उत्तर शिकार
 पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन शिकार था। वे मुख्यतः शिकार पर ही निर्भर थे। उनका भोजन मांस या कंदमूल हुआ करता था।  
नवपाषाण काल के लोगों द्वारा पाला गया प्रथम पशु था भेंड़ वकरी कुत्ता घोड़ा उत्तर भेंड़ पशुओं के पालतूकरण के मानव प्रयास मध्यपाषाण काल से ही प्रारंभ हो चुके थे। मानव ने सर्वप्रथम जिस पशु को पालतू बनाया वह कुत्ता था कुत्ते को प्रायः 15000 ई.पू. में पूर्व एशिया में मानव द्वारा घरों में पाला गया। भेंड़ दूसरा पशु है जिसे मानव ने पालतू पशु के रूप में अपनाया। ऐसी मान्यता है कि प्रायः 11000 ई.पू. से 9000 ई.पू. के मध्य दक्षिण-पश्चिम एशिया में भेंड़ पालतू पशु के रूप में विकसित की गई। चूंकि लगभग यही काल नवपाषाण काल का है, अतः इस प्रश्न का उत्तर भेंड़ होगा सुअर (9000ई.पू.) , घोड़ा तता गधा (4000ई.पू.) अन्य जानवर हैं जिनका पालतूकरण किया गया है।  
सबसे पहले कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल खोजा गया था?  
हड़प्पा मोहनजोदड़ो लोथल सुत्कांगेडोर उत्तर हड़प्पा
सबसे पहले वर्ष 1921 मे दयाराम साहनी के नेतृत्व में पश्चिमी पंजाब के हड़प्पा नामक स्थल में हुए उत्खनन में हड़प्पा सभ्यता का पता लगा था। सिन्धु सभ्यता के स्थलों में सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थल खुदाई होने के कारण ही इस सभ्यता का नाम ‘हड़प्पा सभ्यता’ रखा गया।  
सिन्धु घाटी सभ्यता अनार्य सभ्यता थी क्योंकि यह एक शहरी सभ्यता थी इसकी लिपि चित्रात्मक थी इसकी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि था इसका विस्तार नर्मदा नदी घाटी तक था  
अनार्यों का संबंथ शहरी सभ्यता से रहा है, जबकि आर्यों का संबंध केवल ग्रामीण सभ्यता से रहा है। अतः स्पष्ट है कि सिन्धु सभ्यता का शहरी सभ्यता का शहरी सभ्यता होना इस सभ्यता के अनार्य सभ्यता होने का सर्वाधिक ग्राह्य प्रमाण है।  

saving score / loading statistics ...