eng
competition

Text Practice Mode

Juniro Assistant typing 2021

created Jul 25th 2021, 01:17 by AjitKumarVerma6287


1


Rating

403 words
7 completed
00:00
आज यूपीएसएसएसी ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। जूनियर असिस्टेंट के बच्चो की खुशी दुगुनी कर दी। 2016 जूनियर असिस्टेंट से पहले 2019 की ज्वाईनिग हो जायेगी, ऐसा लग रहा है। वही ग्रामीण विकास अधिकारी की परीक्षा जो भर्ती बोर्ड ने कैंसल कर दी थी, कि परीक्षा मार्च 2022 कर दिया है। वही पेट में भर्तियां जहां सब 50,000  कह रहे थे। बहुत कम हो गयी है। लेखपाल के लगभग 8000 पोस्ट , जूनियर असिस्टेंट और आशुलिपिक के लगभग 2000 वैंकेंन्सी आने की संभावना है। और अन्य भी भर्तियाँ है, जिसमें विशेष डिग्री या डिप्लोमा मांगा जायेगा। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को सदमा तो लगा है। पर वो कर भी क्या सकते है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये दिन करोडों  की भर्तियाँ करते रहते हैं। पर किसकी करते है। ये आजतक पता ना लग सका। बहुत दिन पहले एक तो बिना एक्जाम दिए ही लेखपाल बन गया था। और योगी बाबा ने इसे जैकडोर्सी के एप्प ट्विटर पर ट्वीट भी किया था। जिससे बवाल बढ़ गया , तो बाबा को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। प्रतियोगी छात्र आये दिन भर्ती बोर्ड के चक्कर लगा रहे है। अभीतक 2016 की भर्ती भी अटकी पड़ी है। भर्ती बोर्ड का कहना है कि जितनी भी पुरानी भर्तियाँ है , वो सबसे पहले इसको पुरा करेगा। फिर कोई नयी भर्ती करेगा। और जहां तक ये सही भी है। वीडियों 2018 की परीक्षा मार्च 2022 में करायेगा तो ये भर्ती कब तक पुरी होगी, कुछ कह नहीं सकते क्योकि उसी साल चुनाव भी होने है। ऐसे स्थिति में ये भर्ती जरूर फसेंगी। फिलहाल कैलेंडर जारी होने से प्रतियोगी छात्रों को कुछ आईडिया लग जाता है कि भर्ती कब और कैसे होगी। हालांकि 2018 वीडियो की परीक्षा के पेपर देखकर बहुतों को पसीना गया था। हालांकि इस बार भीऐसा होगा। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र वीडियो के एक्जाम का वेट कर रहा है। वो टफ पेपर के लिए अब तैयार रहे। और कुछ लोग तो अभी भी जुगाड़ लगाने में लगे हैं। ऐसे लोगों के लिए भर्ती बोर्ड क्या करता है। ये देखने वाली बात होगी। वैसे भर्ती बोर्ड करप्सन के लिए बहुत प्रसिद्धि पा चुका है। आप सभी प्रतियोगी छात्रों को मेरा संदेश है, आप मेहनत करिए , बहुत सी भर्तियाँ आपका इंतजार कर रही है। आप अपने को सीमित मत करिए। कुछ नया प्रतिदिन सीखिए, और मौके जो भी मिल रहे हैं. उसका पूरा फायदा उठाइए। जय हिंद।।
 
 

saving score / loading statistics ...