每分鐘字數

24

SHRAVAN_KUMAR_YADAV


00:00

速度

र्तमान सरकार जल्दी से जल्दी कृषि पर निर्भरता कम करके लोगो को उद्योगो में लगाने के लिए तत्पर है, संकल्पबद्ध है, उतावली है। वह जानती है कि प्रदेश की सारी श्रमशक्ति खेती में नहीं लग सकती, उसका दूसरा उपयोग जल्दी से जल्दी तलाश करना होगा क्योंकि श्रमशक्ति ही प्रदेश को उन्नत और समृद्ध कर सकती है। यह साधन है जिसका अपव्यय या जिसकी उपेक्षा प्रगति के रास्ते में बाधक है। औद्योगीकरण की दौड़ में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान के पिछड़े जाने का एक बड़ा कारण ऐतिहासिक है। अंग्रेज बम्बई, कलकत्ता, मद्रास पर आकर टिके तो आस-पास के क्षेत्रों के औद्योगिक विकास को प्राथमिकता मिली, वहाँ औद्योगिक विकास का वातावरण बना किन्तु उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य अंग्रेजों की आँखों के काँटे थे। सन् 1857 के पहले स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर सन् 1947 तक आजादी के हर तरह के आंदोलन में उत्तर प्रदेश एवं अऩ्य प्रदेश अग्रणी थे। उसकी सजा उसे आर्थिक उपेक्षा के रूप में मिली। यहाँ के फलते-फूलते उद्योग भी नष्ट कर दिये गये, नये उद्योग की बात ही नहीं उठती थी।
每分鐘字數
0
轉速
準確性
0%
文字練習 - 時間 381 - English

每分鐘字數