Text Practice Mode
upssc typing test hindi mangal font 300 wrds
created Sep 13th 2017, 10:14 by user1387054
1
324 words
18 completed
0
Rating visible after 3 or more votes
saving score / loading statistics ...
00:00
चन्द्रशेखर' जी का जन्म वर्ष 1927 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी नामक छोटे से गांव में हुआ था। उनका जन्म एक कृषक परिवार में हुआ था। चन्द्रशेखर की स्कूली शिक्षा भीमपुरा में हुई। उन्हौने एम.ए. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। विद्यार्थी जीवन के पश्चात वह समाजवादी राजनीति में सक्रिय हुए। इलाहाबाद विश्विद्यालय से स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही उन्होंने भारतीय राजनीति में कदम रख दिया था। चन्द्रशेखर 1962 से 1967 तक भारत के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य थे। सन 1975 में अपातकाल लागू होने के बाद जिन नेताओं को इन्दिरा गांधी ने जेल भेजा था उनमें से एक चंद्रशेखर भी थे। उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी स्थापना की। उन्हे 1995 में आउटस्टैंडिंग पार्लिमेन्टेरियन अवार्ड भी मिला था। उन्होंने वर्ष 1990 में भारत के 9वें प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। वे प्रधान मन्त्री के पद पर सात महीने तक रहे। वह एक ईमानदार और कर्मठ प्रधानमंत्री थे। उनकी मृत्यु 8 जुलाई, 2007 को 80 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में अस्पताल में हुई। चन्द्रशेखर उनके संसदीय वार्तालाप के लिए बहुत चर्चित थे। उन्होंने १९८४ में भारत की पदयात्रा की, जिससे उन्होंने भारत को अच्छी तरह से समझने की कोशिस की। निष्पक्ष देश-प्रेम के कारण इन्हें ‘युवा तुर्क’ के नाम से भी जाना जाता है। वह राजनीति को पक्ष-विपक्ष के दृष्टिकोण से नहीं देखते थे। वह केवल देश हित के लिए कार्य करने में ही खुद को सहज महसूस करते थे। अपने संयम और कुशल व्यवहार के लिए चंद्रशेखर को सदैव याद रखा जायेगा। गुलज़ारी लाल नंदा' का जन्म 4 जुलाई, 1898 को सियालकोट, जो कि अब पश्चिमी पाकिस्तान का हिस्सा है, में हुआ था। इनके पिता का नाम बुलाकी राम नंदा तथा माता का नाम श्रीमती ईश्वर देवी नंदा था। गुलज़ारी लाल नंदा की प्राथमिक शिक्षा सियालकोट में ही संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने लाहौर के फ़ोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन कर कला संकाय में स्नातकोत्तर एवं क़ानून की स्नातक उपाधि प्राप्त की।
