eng
competition

Text Practice Mode

यूपी पुलिस

created Feb 21st 2019, 12:38 by user1740017


1


Rating

322 words
17 completed
00:00
एक जंगल मे एक शेर रहता था। एक दिन वह एक पेड़ के नीचे गहरी नींद में सो रहा था। वहीं पास में एक चूहा अपने बिल में रहता था। वह बिल से बाहर आया और शेर को सोचा हुआ देखकर उसके ऊपर चढ़ गया और उछल कूद करने लगा। उसकी उछल-कूद से शेर जाग गया और उसने चूहे को अपने पंजे में पकड़ लिया। चूहा डर के मारे काँपने लगा और गिड़गि़ड़ाते हुए क्षमा माँगने लगा। सेर को उस पर दया गई और उसे छोड़ दिया। चूहे ने कहा कि मैं भी कभी तुम्हारी सहायता करूँगा। शेर उस पर हँस दिया। चूहा चला गया। कुछ दिनों बात उसी स्थान पर एक शिकारी ने रात में जाल बिछा दिया। रात में शेर जैसे ही आकर बैठा वह शिकारी के जाल में फँस गया। शेर जो से दहाड़ने लगा। उसकी दहाड़ सुनकर वही चूहा बिल से निकल कर आया और स्थिति समझकर शेर से बोला। हे मित्र, घबराओ मत मैं और मेरे साथी इस जाल को थोड़ी देर में ही काट देंगे। चूहे ने दो और चूहों के साथ मिलकर जाल काट दिया। शेर ने आजाद होकर कहा कि तुमने मेरी जान बचाई है। तुम मेरे सच्चे मित्र हो। शिक्षा-मित्रता की पहचान संकट में ही होती है। एक नदी के किनारे पर एक जामुन का पेड़ था। उस पर एक बंदर रहता था। वह रोजाना मीठी जामुन खाता था। उसी नदी में एक मगर अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह किनारे पर आकर बैठ जाता था और बन्दर उसे मीठी जामुन तोड़कर खाने को देता। इस प्रकार दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन मगरमच्छ अपनी पत्नी के लिए जामुन ले गया। उसने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के बारे में बताया। मगर की पत्नी सोचने लगी कि उस बन्दर का कलेजा कितना मीठा होगा। वह जिद करने लगी कि किसी दिन बन्दर को अपने घर लिवा लाओ। हम उसका कलेजा(दिल) खाएँगे। मगरमच्छ ने बहुत मना किया, लेकिन वह नहीं मानी।

saving score / loading statistics ...