Text Practice Mode
साँई कम्प्यूटर टायपिंग इंस्टीट्यूट गुलाबरा छिन्दवाड़ा म0प्र0 संचालक:- लकी श्रीवात्री मो0नां. 9098909565
created Mar 18th, 05:52 by lucky shrivatri
2
547 words
19 completed
0
Rating visible after 3 or more votes
saving score / loading statistics ...
00:00
विज्ञान ने इंसान को एक से बढ़कर एक अनोखे उपकरण प्रदान किए हैं। इन सभी अनोखे उपकरणों में एक है दूरदर्शन। दूरदर्शन ऐसा अनोखा उपकरण है जिसे कुछ समय पहले खलायों की चीज ही समझा जाता था। यह आधुनिक युग में मनोरंजन के साथ-साथ सूचनाओं को पाने का एक जरूरी साधन भी बन गया हैं। पहले इसका उपयोग केवल महानगरों के घरों तक ही सीमित था परंतु वर्तमान में इसकी पहुँच शहर और गांव के हर घर तक हो गई हैं। दूरदर्शन मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन का सबसे बेहतरीन साधन है। आज यह हर घर की जरूरत बन गया है। उपग्रह संबंधी प्रसारण की सुविधा के कारण इस पर कार्यक्रमों की भरमार हो गई है। कभी मात्र दो चैनल तक सीमित रहने वाले दूरदर्शन पर आज अनेकानेक चैनल हो गए हैं। बस रिमोट कंट्रोल उठाकर अपना मन पसंद चैनल लगाने और रुचि के अनुसार कार्यक्रम देखने की देर रहती हैं। आज दूरदर्शन पर सिनेमा व धारावाहिक तथा समाचार और गीत संगीत के अलावा खेलों का प्रसारण व मौसम का हाल भी बताया जाने लगा है। इतना ही नहीं अपितु आज यह हिंदी व अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण की सुविधा के कारण महिलाओं व युवाओं और हर आयुवर्ग के लोगों में लोकप्रिय बन चुका हैं। अपनी उपयोगिता के कारण दुरदर्शन आज मात्र विलसिता की चीज न होकर एक जरूरत बन गया है। बालक व बुजुर्ग तथा युवा और महिलाएं इसे समान रूप से पसंद करते हैं। इस पर प्रसारित होने वाले रामायण जैसे कार्यक्रमों ने इसे हर जनमानस तक पहुँचा दिया है। उस समय लोग इन कार्यक्रमों के प्रसारण के पूर्व ही अपना काम या तो पूरा कर लेते या फिर बंद कर देते है और इसके सामने आकर बैठ जाते थे। गांवों और छोटे शहरों में सड़कें सुनसान हो जाती थी। आज भी दूसरे देशों का जब भारत के साथ क्रिकेट मैच होता है तो इसका असर साधारण जन मानस पर साफ देखा जा सकता है। लोग सब कुछ भूलकर दूरदर्शन से ही चिपक जाते हैं और बालक तो पढ़ना भी भूल जाते हैं। आज भी महिलाएं चाय बनाने जैसे छोटे-छोटे काम तभी निपटाती हैं जब धारावाहिक के बीच विज्ञापन आता हैं। दूरदर्शन विविध क्षेत्रों में विविध रूपों में लाभदायक है। यह वर्तमान में सबसे सुलभ मनोरंजन का साधन है। इस पर मात्र बिजली और कुछ रुपये के मासिक खर्च पर मनचाहे कार्यक्रमों का आनंद उठाया जा सकता है। अब आप अपने किसी भी प्रिय धारावाहिक का घर बैठे ही सहपरिवार आनंद उठा सकते हैं। दूरदर्शन पर दुनिया के किसी भी कोने मे घट रही ताजी घटनाओं को चित्रों के साथ समाचार के रूप में प्रसारित किया जाता है। जहां एक तरफ हम इनसे दुनिया का हाल जान पाते हैं तो वहीं दूसरी और प्राणियों व घाटियों और वादियों तथा पहाड़ की चोटियों जैसी दुर्गम जगहों का दर्शन हमें रोमांचित कर जाता है। इस तरह जिन जगहों को हम पर्यटन के जरिए साक्षात नहीं देख पाते हैं। और जिनको देखने के लिए न हमारे पास समय है उनको साक्षात हमारी आंखों के सामने पेश कर दिया जाता हैं। दूरदर्शन के जरिए हमें कई प्रकार के शैक्षिण एवं कारोबारी ज्ञान भी मिलता है। इसके अलावा रोजगार व खेती बारी संबंधी विविध जानकारियां भी दूरदर्शन पर आसानी से मिल जाती है। दूरदर्शन लोगों के बीच इतना लोकप्रिय है कि लोग इसके कार्यक्रमों में खो जाते हैं।
